{"_id":"674d5aadd120d8454602d0af","slug":"video-cm-sukhwinder-sukhu-targeted-the-former-bjp-government-know-what-he-said","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार पर साधा निशाना, जानें क्या बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार पर साधा निशाना, जानें क्या बोले
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:28 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विकास कार्यों को लेकर पूर्व भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। सोमवार को अंतरराज्यीय बस अड्डा ढली के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सीएम ने कहा कि भाजपा कोई भी काम पूरा करके नहीं गई। जून 2022 में पांच हजार करोड़ की रेवड़ियां बांटकर चले गए। फिर भी जनता ने कांग्रेस को सहयोग दिया। ढली बस अड्डे के लिए कोई बजट का प्रावधान नहीं किया, शिलान्यास करके चले गए। ऐसा ही हाल ठियोग बस अड्डे का है। सीएम ने कहा कि भाजपा के शिलान्यास हम पूरे करेंगे। ढली बस अड्डे के लिए 13 करोड़ हमने जारी किए
। 24 करोड़ रुपये से आधुनिक वर्कशॉप इसके ऊपर बन रही है। पिछली भाजपा सरकार ने डबल इंजन की सरकार कहकर जनता को ठगा। हम तीव्र गति से विकास कार्यों को आगे लेकर जा रहे हैं। भाजपा सरकार ने बिना बजट ही शिलान्यास कर दिए, फिर भी हमने इन कामों को बंद नहीं किया और पैसा उपलब्ध करवाया। इस दाैरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पंचायतीराज मंत्री अनिरूद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, शिमला शहरी मंत्री हरीश जनारथा सहित अन्य माैजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।