{"_id":"6a9fcc3db1d61b198107fff4","slug":"video-himachal-shimla-somil-negi-wins-three-medals-north-zone-shooting-championship-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में हिमाचल के सोमिल नेगी ने जीते तीन पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में हिमाचल के सोमिल नेगी ने जीते तीन पदक
Ankesh Dogra
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:20 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के युवा निशानेबाज सोमिल नेगी ने 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए हैं। देहरादून स्थित त्रिशूल शूटिंग रेंज में 4 से 8 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में सोमिल ने दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।
शिमला में प्रशिक्षण लेने वाले सोमिल नेगी मूल रूप से किन्नौर जिले के बतुरी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन मेन वर्ग में सोमिल ने 600 में से 560 अंक हासिल किए और कांस्य पदक जीता। इसके अलावा उन्होंने इसी स्पर्धा के जूनियर मेन और यूथ मेन वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों में रजत पदक हासिल किए।
नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप को आगामी दिसंबर में प्रस्तावित राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए महत्वपूर्ण क्वालीफाइंग प्रतियोगिता माना जाता है। ऐसे में सोमिल का प्रदर्शन उनके आगामी खेल सफर के लिहाज से भी अहम है। लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी दावेदारी मजबूत की है।
वर्ष 2009 में जन्मे सोमिल नेगी इससे पहले भी शूटिंग में कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। वह नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इंडियन टीम सिलेक्शन ट्रायल्स के लिए भी क्वालीफाई कर चुके हैं। वर्ष 2022 में आयोजित डीएवी नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में सोमिल ने व्यक्तिगत और टीम वर्ग में रजत पदक हासिल किया था।
दिसंबर 2025 में भोपाल में आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भी सोमिल ने टीम वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। अब नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में तीन पदक जीतने के बाद उनके पदकों की सूची और उपलब्धियों में एक और बड़ी कामयाबी जुड़ गई है।
सोमिल नेगी अब तक विभिन्न शूटिंग प्रतियोगिताओं में 30 स्वर्ण, 15 रजत और 10 कांस्य पदक जीत चुके हैं। उनकी लगातार सफलता से किन्नौर के साथ-साथ पूरे हिमाचल के खेल जगत में खुशी का माहौल है।
हिमाचल प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन के महासचिव ईश्वर रोहाल ने सोमिल नेगी को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सोमिल का प्रदर्शन प्रदेश के लिए गौरव की बात है और उनकी सफलता अन्य युवा निशानेबाजों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।