{"_id":"6b0565cfb12cec0bce0439a0","slug":"video-jairam-thakur-guru-nanak-dev-557th-prakash-parv-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर जयराम ठाकुर ने गुरुद्वारे में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर जयराम ठाकुर ने गुरुद्वारे में टेका माथा
Ankesh Dogra
Updated Tue, 24 Nov 2026 03:54 PM IST
Link Copied
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर लोकल बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर माथा टेका। उन्होंने गुरु चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए अरदास की।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं पूरी मानवता के लिए अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने 'एक ओंकार' के संदेश के साथ सेवा, सच्चाई, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा दी।
उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज को भेदभाव और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर मानवता के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं बताती हैं कि सच्ची भक्ति मानव सेवा, परोपकार और सभी के प्रति प्रेम एवं सम्मान रखने में निहित है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि गुरु नानक देव जी के विचार और आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उनकी शिक्षाएं आने वाली पीढ़ियों को भी मानवता, आपसी सद्भाव और समानता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती रहेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।