{"_id":"6527ca083f0f1951930885b5","slug":"video-kabdada-ma-galda-jatana-val-khalugdhaya-ka-bhavaya-savagata-khal-japa-ma-bthakara-nakal-vajaya-jalsa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कबड्डी में गोल्ड जीतने वालीं खिलाड़ियों का भव्य स्वागत, खुली जीप में बैठाकर निकाला विजय जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कबड्डी में गोल्ड जीतने वालीं खिलाड़ियों का भव्य स्वागत, खुली जीप में बैठाकर निकाला विजय जुलूस
चीन के हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम का हिस्सा रही साई हॉस्टल की खिलाड़ियों का धर्मशाला पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। कचहरी अड्डा के हनुमान मंदिर में माथा टेकने के बाद खिलाड़ियों को खुली जीप में हॉस्टल तक ले जाया गया और विजय जुलूस निकाला गया। साई के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की पुष्पा और ज्योति ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। उपायुक्त कांगड़ा भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई देने के लिए पहुंचे। हांगझोऊ एशियाई खेलों में कबड्डी में भारतीय टीम ने 7 अक्तूबर को स्वर्ण पदक जीता था। भारत की टीम में हिमाचल की पांच खिलाड़ी शामिल थीं। सेंटर आफ एक्सीलेंस धर्मशाला प्रभारी राकेश जस्सल और कबड्डी कोच पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश के लिए बड़े वर्ग की बात है कि देश का 100वां पदक दिलाने में हिमाचल के खिलाड़ियों को योगदान रहा है। आज दोनों खिलाड़ियों का धर्मशाला में ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।