Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Shimla News
›
On the birth anniversary of former PM Atal Bihari Vajpayee, the Governor, BJP state president, and Leader of the Opposition paid floral tributes.
{"_id":"694cd808b7ccd14ec600ea92","slug":"video-on-the-birth-anniversary-of-former-pm-atal-bihari-vajpayee-the-governor-bjp-state-president-and-leader-of-the-opposition-paid-floral-tributes-2025-12-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राज्यपाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष ने अर्पित की पुष्पांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राज्यपाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष ने अर्पित की पुष्पांजलि
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:52 AM IST
Link Copied
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, चाैपाल के विधायक बलबीर सिंह वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने रिज मैदान शिमला स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। डॉ. बिंदल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का हिमाचल प्रदेश के साथ गहरा और आत्मीय संबंध रहा है। उन्होंने हमेशा पर्वतीय राज्यों की आवश्यकताओं को समझते हुए नीतियां बनाई, जिनका लाभ आज भी प्रदेश को मिल रहा है। डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अटल की दूरदर्शी सोच की एक ऐतिहासिक मिसाल है। इस योजना से हिमाचल प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों को सड़क सुविधा मिली, गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़े और आम जनजीवन में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन आया। उन्होंने कहा कि अटल का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहा है और उनके विचार आज भी भारतीय जनता पार्टी के लिए मार्गदर्शक हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।