{"_id":"690089bfb4d5bbe9b904569b","slug":"video-paragliding-flying-festival-in-junga-pilots-take-thrilling-flight-from-8-thousand-feet-2025-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जुन्गा में पैराग्लाइडिंग फ्लाइंग फेस्टिवल, 8 हजार फीट से पायलटों ने भरी रोमांचक उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जुन्गा में पैराग्लाइडिंग फ्लाइंग फेस्टिवल, 8 हजार फीट से पायलटों ने भरी रोमांचक उड़ान
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:45 PM IST
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सटे क्षेत्र जुन्गा की टिक्कर साइट में चल रहे फ्लाइंग फेस्टिवल के अंतिम दिन का रोमांच चरम पर रहा। फ्लाइंग फेस्टिवल में देश-विदेश से 59 पायलट पहुंचे। यह प्रतियोगिता लीग प्रारूप में आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन उड़ान की ऊंचाई, लैंडिंग की सटीकता और समय के आधार पर किया गया। इस रोमांचक आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि पायलट 8,000 फीट की ऊंचाई से उड़ान भरते हुए लगभग 5,000 फीट तक उतरते हैं और सटीकता से टारगेट लैंडिंग सर्कल में उतरने का प्रयास करते हैं। जो प्रतिभागी सबसे सटीक लैंडिंग करता है, उसे अधिकतम अंक मिलते हैं। त्योहारी माहौल के बीच जुंगा का आसमान चार दिन रंग-बिरंगे पैराग्लाइडरों से भरा नजर आया। हर उड़ान के साथ दर्शकों का उत्साह देखने लायक था। स्थानीय लोगों ने भी इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन का भरपूर आनंद लिया। विशेष बातचीत में फेस्टिवल में विभिन्न देशों से आए प्रतिभागियों ने हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता और अनुकूल मौसम की सराहना की है। स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित यह आयोजन प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म को नई पहचान दे रहा है। फेस्टिवल के आयोजक अरुण रावत में बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य हिमाचल को अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग हब के रूप में स्थापित करना है ताकि भविष्य में अधिक से अधिक विदेशी प्रतिभागी यहां उड़ान भरने पहुंचे। अंतिम दिन स्कूली विद्यार्थी भी पैराग्लाइडिंग देखने पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।