{"_id":"6ae304aa1cb3410dd308c9e5","slug":"video-shimla-lower-bazaar-karwa-chauth-shopping-rush-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ पर शिमला के लोअर बाजार में उमड़ी महिलाओं की भीड़, चूड़ियों और डिजाइनर थालियों की खूब हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ पर शिमला के लोअर बाजार में उमड़ी महिलाओं की भीड़, चूड़ियों और डिजाइनर थालियों की खूब हुई खरीदारी
करवाचौथ के त्योहार को लेकर वीरवार को शिमला के लोअर बाजार में खूब रौनक देखने को मिली। सुबह से ही खरीदारी के लिए महिलाओं की आवाजाही बनी रही। त्योहार की तैयारियों के बीच बाजार में चूड़ियों, पूजा की थालियों और अन्य सामान की दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल रही।
करवाचौथ के लिए महिलाओं ने चूड़ियों के साथ चंद्रमा की पूजा में इस्तेमाल होने वाली डिजाइनर थालियां भी खरीदीं। त्योहार से जुड़ी सामग्री की खरीदारी के कारण बाजार में दिनभर भीड़ बनी रही।
लोअर बाजार में शेर-ए-पंजाब सहित कई स्थानों पर युवतियां बैठकर महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगाती नजर आईं। करवाचौथ के मौके पर मेहंदी लगवाने के लिए भी महिलाओं की आवाजाही रही।
त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजार को लाइटों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया है। सजावट और खरीदारी के माहौल ने लोअर बाजार की रौनक बढ़ा दी। करवाचौथ के चलते शहर के इस प्रमुख बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।