{"_id":"6a6c5fa1b0b37af54f0bdca3","slug":"video-shimla-rural-people-join-congress-vikramaditya-singh-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Congress Joining: शिमला ग्रामीण में कांग्रेस मजबूत, विक्रमादित्य सिंह की मौजूदगी में कई लोगों ने थामा पार्टी का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Congress Joining: शिमला ग्रामीण में कांग्रेस मजबूत, विक्रमादित्य सिंह की मौजूदगी में कई लोगों ने थामा पार्टी का दामन
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:11 PM IST
Link Copied
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में शुक्रवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। शहरी विकास मंत्री एवं विधायक विक्रमादित्य सिंह की मौजूदगी में इन लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं।
उन्होंने नए सदस्यों से पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के उद्देश्य को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाने और समाधान के लिए प्रयास करते रहें।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि शिमला ग्रामीण क्षेत्र में संगठन को और मजबूत किया जा रहा है तथा आने वाले समय में अधिक लोग कांग्रेस से जुड़ेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।