{"_id":"69d2071cdbc3144ed2043d8f","slug":"video-shimla-tourists-threaten-people-in-matiana-with-pistol-shaped-lighter-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: मतियाना में सैलानियों ने पिस्टल दिखने वाले लाइटर से धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: मतियाना में सैलानियों ने पिस्टल दिखने वाले लाइटर से धमकाया
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:24 PM IST
Link Copied
जिला शिमला के मतियाना में उसे समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब दिल्ली नंबर की एक गाड़ी ने रोडरेज की घटना के दौरान एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। गाड़ी में दो लोग सवार थे। शाम 5:50 बजे पुलिस थाना ठियोग में लगभग शाम 5:50 बजे सूचना प्राप्त हुई कि एक दिल्ली नंबर की ऑडी कार जिसमें 2 पर्यटक सवार थे ने मतियाना बाजार में एक स्थानीय व्यक्ति को टक्कर मारी गई। गाड़ी में सवार लोगों द्वारा स्थानीय लोगों को डराने-धमकाने के लिए पिस्तौल जैसी दिखने वाली वस्तु का भी उपयोग किया गया। झगड़े के दौरान जब स्थानीय लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रेमघाट चौक ठियोग में पुलिस में नाका लगाया। यहां उक्त वाहन को उसके सवारों सहित रोक लिया गया। यह विवाद मतियाना बाजार में उक्त वाहन डीएल 10 जेड 7071 द्वारा गलत ओवरटेकिंग करने के कारण हुआ। आरोपियों की पहचान उज्ज्वल जैन निवासी मकान संख्या 101, मोइहल धर्मशाला के पास, पंजाबी बाग, सहारनपुर, आयु 36 वर्ष, सोहिल अरोड़ा निवासी सी-26, वसंत विहार, दिल्ली रोड, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पिस्तौल जैसी दिखने वाली वस्तु बरामद की गई जो जांच में एक साधारण चीनी निर्मित लाइटर पाया गया। घटना में आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जा रही है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया की पुलिस ने केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।