{"_id":"69f04ec8b7a1d64ab906893a","slug":"video-shimla-youth-deliver-spectacular-performances-at-sarang-an-expression-event-sca-organizes-program-at-hpu-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: सारंग-एक अभिव्यक्ति कार्यक्रम में युवाओं ने दीं शानदार प्रस्तुतियां, एचपीयू में एससीए ने करवाया कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: सारंग-एक अभिव्यक्ति कार्यक्रम में युवाओं ने दीं शानदार प्रस्तुतियां, एचपीयू में एससीए ने करवाया कार्यक्रम का आयोजन
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:38 AM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के केंद्रीय छात्र संघ एससीए के तहत सोमवार को विश्वविद्यालय सभागार में सारंग–एक अभिव्यक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सिरमौर के जोगिंदर हब्बी समूह का पारंपरिक सिंटू नृत्य रहा। इसके अलावा गोपाल शर्मा, राजेंद्र आचार्य, डॉ. मदन झालटा और डॉ. मोहिंदर राठौर की प्रस्तुतियों ने समां बांधा। विद्यार्थियों ने सितार वादन, शास्त्रीय गायन, कथक, मणिपुरी लोक नृत्य, नाटी, कव्वाली, गजल, शायरी, मिमिक्री और रैप सहित कई रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। बॉलीवुड और वेस्टर्न डांस प्रस्तुतियों को भी खूब सराहना मिली।कार्यक्रम में कुलपति प्रो. महावीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि डीन ऑफ स्टडीज विशेष अतिथि रहे। कुलपति ने कहा कि ऐसे आयोजन विश्वविद्यालय की पहचान को मजबूत करते हैं और विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय में स्थापित पांच नए शोध केंद्र छात्रों के लिए शोध और नवाचार के बेहतर अवसर खोल रहे हैं। कार्यक्रम में अधिष्ठाता योजना आचार्य जोगिंदर धीमान, परीक्षा नियंत्रक आचार्य श्याम लाल कौशल और निदेशक सीडीओई आचार्य प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य परिसर में सकारात्मक और शैक्षणिक माहौल को बढ़ावा देना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।