{"_id":"63985010da97b050844d5f80","slug":"akhilesh-yadav-came-in-support-of-traders-against-gst-raids-in-up","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूपी में जीएसटी छापेमारी के खिलाफ व्यापारियों के समर्थन में आए अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में जीएसटी छापेमारी के खिलाफ व्यापारियों के समर्थन में आए अखिलेश यादव
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Tue, 13 Dec 2022 03:42 PM IST
Link Copied
उत्तर प्रदेश में जीएसटी छापेमारी को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर करारा हमला बोला है। सपा मुखिया ने कहा इन दिनों बीजेपी सरकार जीएसटी जांच के नाम पर व्यापारियों को परेशान करने में लगी है। व्यापारी विरोध में बाजार बंद कर रहे हैं, जनसामान्य परेशान और व्यापार ठप्प है। बता दें कि, उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार के निर्देश पर अलग-अलग जिलों में जीएसटी टीम छापेमारी कर जांच कर रही है, जिसके चलते दुकानदार और व्यापारी काफी परेशान हो रहे है। जीएसटी टीम की छापेमारी के खिलाफ व्यापारियों का विरोध-प्रदर्शन भी जारी है। जीएसटी टीम के आने की अफवाह से कई बाजार में दुकानदारों ने अपने शटर तक गिरा दिए। कई व्यापारियों ने स्थानिय विधायक को ज्ञापन देकर कार्रवाई बंद कराने की मांग की है। दुकानदारों और व्यापारियों की यही परेशानी देख कर अखिलेश यादव अब इनके समर्थन में आगे आए है। अखिलेश ने कहा कि जीएसटी और अन्य विभागों द्वारा उत्पीड़नकारी कार्यवाहियों को तत्काल बंद किया जाना चाहिए, व्यापारियों के उत्पीड़न के बजाय उनके व्यापार को बढ़ाने में मदद की जानी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।