{"_id":"6a8ecb14b3c7bba1a90f1a46","slug":"video-abdakaranagara-pagabra-isalma-ka-janamathavasa-iitha-malthananab-para-nakal-jalsa-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: पैगंबर इस्लाम के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी पर निकले जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: पैगंबर इस्लाम के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी पर निकले जुलूस
अंबेडकरनगर: जिलेभर में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) का पर्व अकीदत एवं मोहब्बत के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के आखिरी पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मौके पर सुबह से ही लोगों में उत्साह रहा। लोग नहा धोकर जुलूस में शामिल होने के लिए घरों से निकले। मस्जिदों घरों और गलियों को रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया तथा घरों पर इस्लामिक झंडे लगाए गए। अकीदतमंदों ने जुलूस-ए-मोहम्मदी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
जिला मुख्यालय के अलावा टांडा, किछौछा, बसखारी, जलालपुर, सम्मनपुर, लोरपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में जुलूस निकाला गया। जगह जगह स्वागत द्वार सजाए गए और जुलूस में सरकार की आमद मरहबा की सदाएं गूंजती रहीं। अकबरपुर के मोहल्ला पेवाड़ा मीरानपुर स्थित जामा मस्जिद ख्वाजा गरीब नवाज के निकट से अंजुमन सिद्दिकिया ने जुलूस निकाला। नमाज़-ए-फ़ज्र के बाद भोर में निकले इस जुलूस में नारे तकबीर अल्लाहो अकबर", नारे रिसालत या रसूल अल्लाह, नारे हैदरी या अली, और चारो खलीफा जिंदाबाद के गगनचुंबी नारों से फिजा गूंज उठी। बच्चों के हाथों में कल्मा लिखे हरे झंडे आकर्षण का केंद्र बने रहे। बहराइच से आए मौलाना अरशद रजा साकफी ने कहा कि रसूल-ए-अकरम केवल मुसलमानों के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवजाति के लिए रहमत बनकर आए। इसी कारण उन्हें रहमतेल्लिल आलमीन कहा गया। मौलाना मोईनुद्दीन मियां शेरी, हाफिज नसीरूद्दीन, हाफिज मुकर्रिबीन नक्शबंदी, हाफिज अली अहमद, रसूल अहमद अंसारी, सरफराज अहमद, मोहम्मद जाबिर, शौकत अली, और अमीर अहमद की उपस्थिति में यह जुलूस मोहल्ले की गलियों से गश्त करता हुआ पुनः पेवाड़ा पहुंचकर समाप्त हुआ। सैयद मोहिउद्दीन अशरफ मुतवल्ली किछौछा शरीफ की सरपरस्ती, मौलाना मोईनुद्दीन मियां शेरी कादरी पेवाड़ा की अध्यक्षता, और कारी इसराईल मसूदी बहराइच के कुशल संचालन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।