Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amroha News
›
Yogi Adityanath's government is shouldering the responsibility for the education and marriage of daughters: Tarara
{"_id":"6a54eb9d4a95295e5005aca8","slug":"video-yogi-adityanaths-government-is-shouldering-the-responsibility-for-the-education-and-marriage-of-daughters-tarara-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बेटियों को पढ़ाने, विवाह की जिम्मेदारी उठा रही योगी आदित्यनाथ की सरकार: तरारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों को पढ़ाने, विवाह की जिम्मेदारी उठा रही योगी आदित्यनाथ की सरकार: तरारा
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा ने वर और कन्याओं को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि घर में बेटी के जन्म लेने पर अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। उसकी शादी की जिम्मेदारी योगी आदित्यनाथ की सरकारा अपने कंधों पर लेती है। उन्होंने नव दंपतियों से सहनशील होने का आह्वान किया। आपसी सौहार्द होने पर सभी समस्याओं का समाधान हो जाता है। सीडीओ ने कहा कि शासन द्वारा दिए जा रहे पांच लाख के ऋण से नवदंपती कोई कारोबार शुरू करें।
शिव इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को 267 जोड़ों की शादी होनी थी, लेकिन
216 जोड़े ही उपस्थित हो सके। बारिश के कारण ऐसा टेंट लगाया गया था, जिसमें पानी की बूंद भी न आ सके। हिंदू विवाह के लिए वेदी रचाई गईं। जिन पर विधि विधान से नवदंपतियों ने फेरे लिए। अन्य रस्में पूरी कीं। इस दौरान सीडीओ ने कई बार खड़ होकर कर्मचारियों काे निर्देश दिए कि प्रत्येक जोड़े का फोटो हो। उसकी वीडियोग्राफी कर ली जाए। जो भी जोड़ा
फेरे लेने में कुछ देर करता या हिचकिचाहट करता उसके पास कर्मचारी पहुंच जाते। रस्म पूरी करने के लिए कहते। इस दौरान बज रही शहनाई व मंत्रोच्चारण से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। दूसरी तरफ मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह हो रहे थे। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी ने नवदपंतियों से आह्वान किया कि अब उन्होंने गृहस्थी में प्रवेश कर लिया है। छोटी-मोेटी बात हो जाने पर संवाद से समाधान करें। इससे घर टूटने से बच जाएंगे।
ब्लॉक प्रमुख ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि तब बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, लेकिन योगी की सरकार में उनकी तरफ कोई नजर उठाकर भी नहीं देख सकता। मुख्य अतिथि धनौरा विधायक, ब्लॉक प्रमुख, सीडीओ, समाज कल्याण पंखुड़ी जैन, बीडीओ लोकचंद आनंद आदि ने नव
दंपतियों को आशीर्वाद दिया। इस दाैरान विधायक ने प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस मौके पर सत्यपाल सिंह पाल, चंद्रभान भाटी, राम कृष्ण चौहान, जसवीर सिंह, सोम प्रकाश, राजीव चौहान, अतुल चौधरी, निहार त्यागी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।