{"_id":"6a3544f415cc3ba51e03d4ef","slug":"video-ayathhaya-ka-bkapara-ma-najakaranae-ka-varathha-ma-pacava-thana-bha-thapa-raha-rajasatara-lkha-ka-rajasava-ka-nakasana-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के बीकापुर में निजीकरण के विरोध में पांचवें दिन भी ठप रही रजिस्ट्री, लाखों के राजस्व का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के बीकापुर में निजीकरण के विरोध में पांचवें दिन भी ठप रही रजिस्ट्री, लाखों के राजस्व का नुकसान
अयोध्या के बीकापुर में उप निबंधक कार्यालय बीकापुर में दस्तावेज लेखकों और स्टांप विक्रेताओं का निजीकरण के विरोध में चल रहा कार्य बहिष्कार और धरना शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के चलते पिछले पांच दिनों से रजिस्ट्री का कार्य पूरी तरह ठप है, जिससे जमीन की खरीद-फरोख्त के लिए आने वाले लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है और सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
धरने को संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक मायाराम वर्मा ने समर्थन देते हुए कहा कि उनका संगठन भी निजीकरण के विरोध में आंदोलन करेगा। दस्तावेज संघ के अध्यक्ष गुरु प्रसाद ने बताया कि प्रस्तावित व्यवस्था लागू होने से अधिवक्ता, बैनामा लेखक, स्टांप विक्रेता, कंप्यूटर ऑपरेटर और मुंशी समेत लाखों लोगों का रोजगार प्रभावित होगा। आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए योजना वापस लेने की मांग की। धरने में दस्तावेज लेखक, अधिवक्ता, स्टांप विक्रेता और अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।