{"_id":"6a841e23a0061ac8570d8230","slug":"video-ayathhaya-ka-rathal-kashhatara-ma-bugdhha-ka-lkara-tahasal-parashasana-alrata-na-savathanashal-gava-para-najara-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में बाढ़ को लेकर तहसील प्रशासन अलर्ट, नौ संवेदनशील गांवों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में बाढ़ को लेकर तहसील प्रशासन अलर्ट, नौ संवेदनशील गांवों पर नजर
अयोध्या के रुदौली में सरयू नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए रुदौली तहसील प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सोमवार को एसडीएम विनोद गुप्ता और तहसीलदार विजय गुप्ता ने बाढ़ प्रभावित कैथी मांझा समेत कई गांवों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। कैथी मांझा गांव में आवागमन के लिए तहसील प्रशासन की ओर से तीन नावों की व्यवस्था की गई है।
बाढ़ की तैयारियों को लेकर अमर उजाला से खास बातचीत में एसडीएम विनोद गुप्ता ने बताया कि तहसील क्षेत्र में नौ संवेदनशील गांव और मजरे चिह्नित किए गए हैं। बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के लिए तीन बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। जरूरत पड़ने पर ग्रामीणों के आवागमन और राहत कार्यों के लिए पांच नावों की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि बाढ़ से किसानों की धान की फसलों को हो रहे नुकसान का सर्वे शुरू करा दिया गया है। नुकसान का आकलन कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए 250 राहत सामग्री किट की मांग भेजी गई है, जबकि पहले चरण में 125 राहत सामग्री किट का वितरण किया जा चुका है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के चारे की समस्या न हो, इसके लिए प्रशासन ने 200 कुंतल भूसे की व्यवस्था की है। इसमें से 158 कुंतल भूसा अब तक वितरित किया जा चुका है। प्रशासन की ओर से प्रभावित गांवों में राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है।
एसडीएम ने बताया कि जिलाधिकारी ने 31 जुलाई को कैथी मांझा गांव का निरीक्षण किया था। उस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के सामने रखी थीं। उनके निर्देश पर संबंधित विभागों ने मौके से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए काम किया और सभी विभागों की ओर से अपने-अपने कार्य पूरे कर लिए गए हैं।
तहसील प्रशासन का कहना है कि सरयू नदी के जलस्तर और बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। संवेदनशील गांवों में प्रशासनिक टीमों को सक्रिय रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर ग्रामीणों को तत्काल राहत और सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।