{"_id":"6a37aea1e2381278ac0abfac","slug":"video-ayathhaya-ma-caka-kashhatara-ma-cal-atakaramanae-hatao-abhayana-thal-oura-avathha-kabja-hatae-gae-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में चौक क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ठेले और अवैध कब्जे हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में चौक क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ठेले और अवैध कब्जे हटाए गए
अयोध्या में शहर के व्यस्त चौक क्षेत्र में रविवार को पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया। अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी ने किया। इस दौरान चौकी प्रभारी चौक मनोज त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में सिविल पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद रहे।
अभियान के दौरान सड़क किनारे लगे ठेले, पटरी दुकानों और अन्य अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। साथ ही बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को भी हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई गई। चौक क्षेत्र की कई मिठाई दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की गई। प्रशासन ने बताया कि चौक क्षेत्र में प्रतिदिन लगने वाले जाम और राहगीरों को होने वाली परेशानी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों और ठेला संचालकों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।