{"_id":"69b5112b9c1e59b1e60b1c6b","slug":"video-ayathhaya-ma-pahal-pal-ka-upa-narakashhaka-bharata-parakashha-sapanana-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में पहली पाली की उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में पहली पाली की उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा संपन्न
अयोध्या में उप निरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। यह परीक्षा 14 और 15 मार्च को चार पालियों में आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 4080 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जिले में 12 केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। अभ्यर्थियों के प्रवेश से पहले सघन जांच की गई तथा प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र की जांच के बाद ही अंदर जाने दिया गया। पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई और कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।