{"_id":"69d799879b519ea0600169a8","slug":"video-ayathhaya-ma-parana-bhajapa-karayalya-ka-samana-thhasa-saugdhaka-bugdhha-hathasa-ka-khatara-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में पुराने भाजपा कार्यालय के सामने धंसी सड़क, बढ़ा हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में पुराने भाजपा कार्यालय के सामने धंसी सड़क, बढ़ा हादसे का खतरा
अयोध्या में भाजपा के पुराने कार्यालय के सामने बृहस्पतिवार को अचानक सड़क धंसने से अफरा-तफरी मच गई। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के पास हुई इस घटना में सड़क करीब 100 मीटर तक धंस गई, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया और राहगीरों व वाहन चालकों को खतरे का सामना करना पड़ा। कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब 10 बजे दुकानें खुलने के दौरान सड़क में दरारें दिखाई देने लगीं और देखते ही देखते बड़ा हिस्सा धंस गया। शाम 4:30 बजे तक मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। करीब 5 बजे जेसीबी मशीन के जरिए धंसे हुए हिस्से के आगे मिट्टी डालकर अस्थायी रूप से रास्ता समतल किया गया, लेकिन कुछ देर बाद मशीन भी वहां से हटा ली गई। इससे क्षेत्रवासियों में असुरक्षा की भावना बनी हुई है।
गौरतलब है कि इसी मार्ग से भाजपा कार्यालय अयोध्या कैंट और अधिकारियों के आवासों तक आवागमन होता है। ऐसे में सड़क धंसने से न सिर्फ आम जनता बल्कि प्रशासनिक आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोग राजेंद्र सिंह और राम प्यारे का कहना है कि धंसे हुए हिस्से का दायरा धीरे-धीरे लगातार बढ़ रहा है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल स्थायी मरम्मत कराने, सुरक्षा घेरा बनाने और यातायात को सुरक्षित करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।