{"_id":"6a325623330d3c07db0a8e2b","slug":"video-ayathhaya-ma-thasatavaja-lkhaka-satamapa-vadara-ka-hatal-sa-rajana-eka-sa-da-karaugdha-ka-rajasava-ka-ha-raha-nakasana-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प वेंडरो की हड़ताल से रोजाना एक से डेढ़ करोड़ के राजस्व का हो रहा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प वेंडरो की हड़ताल से रोजाना एक से डेढ़ करोड़ के राजस्व का हो रहा नुकसान
अयोध्या में निबंधन कार्यालयों में ई-रजिस्ट्री के विरोध में सदर, बीकापुर, रुदौली, मिल्कीपुर, सोहावल तहसीलों में चल रही दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प वेंडरो, कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल से प्रतिदिन सरकार को एक से डेढ़ करोड़ रुपये से ऊपर के राजस्व का नुकसान हो रहा है। यह दावा हड़ताली दस्तावेज लेखकों का है। इगलास दस्तावेज लेखक संघ के
अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि तहसील में प्रतिदिन 50-80 दस्तावेजों का पंजीकरण होता है। एक दस्तावेज पर लगभग 30,000 रुपये पंजीकरण शुल्क की रसीद कटती है। 50-80 लाख रुपये का प्रतिदिन स्टांप लगता है। इस हड़ताल से तहसील में अब तक दो करोड रुपये के राजस्व का सरकार को नुकसान हुआ है।
एसोसिएशन के महासचिव विशाल गौरव श्रीवास्तव कहा कि उप निबंधक कार्यालय में प्रतिदिन 50 बैनामा होते हैं। दस दिन में 91 लाख रुपये के राजस्व घाटा सरकार को हो रहा है। स्टांप और सरकारी फीस को जोड़कर तीन दिन में सरकार को करीब एक करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।
इस दौरान प्रदर्शन में धर्मेंद्र, विजय, विजय कुमार , शशांक, विशाल श्रीवास्तव, सुभाष, कृष्ण कुमार गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।