{"_id":"6a3544eff40a1b8b2a0c94e2","slug":"video-ayathhaya-ma-vakasa-mayajayama-ma-javata-thakha-ramayanae-ka-parasaga-sharathathhalo-na-lya-taratayaga-ka-ehasasa-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में वैक्स म्यूजियम में जीवंत दिखे रामायण के प्रसंग, श्रद्धालुओं ने लिया त्रेतायुग का एहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में वैक्स म्यूजियम में जीवंत दिखे रामायण के प्रसंग, श्रद्धालुओं ने लिया त्रेतायुग का एहसास
अयोध्या में रामायण वैक्स म्यूजियम के लोकार्पण के बाद शुक्रवार को तुरंत बाद पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक यहां पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उद्घाटित इस म्यूजियम में रामायण काल के प्रमुख प्रसंगों को मोम की आकर्षक प्रतिमाओं के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। श्रद्धालुओं ने म्यूजियम का अवलोकन करते हुए इसे अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को समझने का उत्कृष्ट माध्यम बताया।
दर्शकों ने कहा कि यहां प्रदर्शित दृश्य इतने जीवंत प्रतीत होते हैं कि मानो वे स्वयं त्रेतायुग में पहुंच गए हों। भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और अन्य पात्रों की प्रतिमाओं के साथ लोगों ने उत्साहपूर्वक सेल्फी भी ली। कई श्रद्धालुओं ने कहा कि यह म्यूजियम नई पीढ़ी को रामायण के आदर्शों, मर्यादाओं और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का कार्य करेगा। नगर निगम की ओर से परिक्रमा पथ पर विकसित यह वैक्स म्यूजियम अब अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बन गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।