{"_id":"67bebd838112ef91bc0535ea","slug":"video-ayodhya-shavabhakata-sa-bmabma-haii-ramanagara-saraya-ghata-sa-lkara-matha-mathara-taka-hara-hara-mahathava-ka-gaja","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Ayodhya: शिवभक्तों से बमबम हुई रामनगरी, सरयू घाट से लेकर मठ-मंदिरों तक हर-हर महादेव की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Ayodhya: शिवभक्तों से बमबम हुई रामनगरी, सरयू घाट से लेकर मठ-मंदिरों तक हर-हर महादेव की गूंज
सरयू घाट से लेकर मठ-मंदिरों तक हर-हर महादेव की गूंज... शिवालयों में पूजन सामग्री से सजी थाली लेकर कतारबद्ध भक्त और श्रद्धालुओं से पटी अयोध्या। महाशिवरात्रि के पर्व पर बुधवार को रामनगरी में यह दृश्य आस्था का चरम प्रदर्शित कर रहा था। रामधुन में लीन रहने वाली अयोध्या पूरी तरह से शिवमय नजर आई। भोलेबाबा की भक्ति को उमड़े श्रद्धालुओं ने रामलला के दरवार में भी हाजिरी लगाई।
सर्वार्थ सिद्धि व त्रिग्रही योग के दुर्लभसंयोग में रामनगरी ब्रह्म मुहर्त से ही बम बम करने लगी थी। महा शिवरात्रि की पावन बेला में पौ फटने के पूर्व ही श्रद्धालु शिवमंदिरों की ओर उन्मुख हुए। अधिकतर ने भोले के मंदिर पर दस्तक देने से पूर्व पुण्य सलिला सरयू में स्नान किया। इसी के साथ ही आस्था का प्रवाह शिवमंदिरों की ओर निकल पड़ा।
वाहन प्रतिबंधित होने के कारण आराध्य की चौखट तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को तीन से चार किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। जैसे ही श्रद्धालु भोलेबाबा की चौखट पर पहुंचे और उनके कानों में हर-हर महादेव की गूंज पहुंची तो उनकी सारी थकान दूर होती नजर आई। नागेश्वर नाथ व छीरेश्वर नाथमें श्रद्धालुओ का रेला उमड़ पड़ा है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।