{"_id":"67b865bcd3459299f000fea4","slug":"video-esadaema-na-janiapana-ka-btaya-nataka-aakarashata-athhavakatao-na-kaya-hagama","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एसडीएम ने ज्ञापन को बताया नौटंकी, आक्रोशित अधिवक्ताओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एसडीएम ने ज्ञापन को बताया नौटंकी, आक्रोशित अधिवक्ताओं ने किया हंगामा
यूपी के अयोध्या में मिल्कीपुर एसडीएम की ओर से ज्ञापन को नौटंकी बताए जाने के बाद आक्रोशित अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार कर दिया।
अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देने के लिए अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को कई बार फोन लगाया। फोन न उठने पर अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम के कार्यालय में पहुंचते ही फोन न उठने से नाराज अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए उनके कार्यालय के सामने पहुंच गए। लगभग 10 मिनट तक नारेबाजी चलती रही। इसके बाद एसडीएम अधिवक्ताओं से वार्ता को तैयार हुए।
अधिवक्ताओं ने एसडीएम से फोन न उठाने का कारण पूछा तो उन्होंने अधिवक्ताओं के ज्ञापन को नौटंकी कह दिया। नौटंकी कहते ही अधिवक्ता आग बबूला हो गए। आक्रोशित होकर तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। नाराज अधिवक्ताओं ने एसडीम की कोर्ट का बहिष्कार करने का फैसला किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश पांडेय ने बताया कि जब तक एसडीएम अधिवक्ताओं से माफी नहीं मांगेंगे, वे एसडीएम की कोर्ट का बहिष्कार करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।