होली के मौके पर लोगों के आवागमन के लिए परिवहन निगम ने भी तैयारी कर ली है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि होली के दौरान किसी को दिक्कत न हो, इसके लिए 450 बसें चलाई जा रही हैं। अयोध्या से दिल्ली के लिए 10 बस, कानपुर के लिए 14 बस, गोरखपुर और लखनऊ के लिए 17-17 बस सेवा चल रही है। इसी तरह से सुल्तानपुर डिपो से दिल्ली के लिए 10 बस और कानपुर के लिए 15 बस सेवाएं दी जा रही हैं।
अयोध्या डिपो और सुल्तानपुर डिपो से बनारस के लिए भी बस सेवा चल रही है। विमल राजन ने बताया कि प्रयास यह है कि सभी जिलों को अयोध्या से जोड़ा जाए। होली के मद्देनजर आठ मार्च से लेकर 18 मार्च तक अतिरिक्त बस सेवा संचालित की जा रही है।
पिछली होली में 325 बस सेवा दी गई थी। इस वर्ष होली पर्व के मौके पर 450 बसों का संचालन किया जा रहा है। इस बार होली पर ज्यादा बसें उपलब्ध कराई गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।