{"_id":"679b1563615c442cb9025682","slug":"video-malkapara-upacanava-ma-vayapara-varaga-bha-canava-mathana-ma-utara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मिल्कीपुर उपचुनाव में व्यापारी वर्ग भी चुनाव मैदान में उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मिल्कीपुर उपचुनाव में व्यापारी वर्ग भी चुनाव मैदान में उतरा
अयोध्या की मिल्कीपुर सीट दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा व सपा के लिए नाक का सवाल बन गई है। जहां एक तरफ समाजवादी पार्टी ने मिल्कीपुर सीट जीतने के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। वहीं भाजपा ने सभी जाति और वर्ग के नेताओं को चुनाव मैदान में उतार दिया है। शनिवार को व्यापारी समाज ने भी मिल्कीपुर चुनाव प्रचार में उतरकर भाजपा प्रत्याशी के लिए व्यापारियों से वोट मांगा। व्यापारी नेता व अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त, अयोध्या नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम गुप्त अपनी टीम के साथ चुनाव प्रचार में उतरे। यही नहीं केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार में उतर चुके हैं। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने भी व्यापारी समाज के साथ भाजपा के समर्थन में वोट मांगा। व्यापारी नेता व अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि कल सीएम की असाधारण रैली के बाद मिल्कीपुर का पूरा माहौल बदल गया है। जीत तो सुनिश्चित है, कितने अंतर से जीत होगी, इस आंकड़े का अंदाजा लगाया जा रहा है। जो विरोधी हैं वे पस्त हो चुके हैं। उनके पास कुछ कहने को बचा नहीं है। इस बात को वह भी समझ रहे हैं। उनका आरोप लगाना, अनर्गल प्रलाप करना केवल यही रह गया है। गठबंधन के सवाल पर वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि गठबंधन तो कुछ है ही नहीं, न दिल्ली मे गठबंधन है न ही पश्चिम बंगाल में गठबंधन रहा। यह गठबंधन नहीं है यह सिर्फ स्वार्थ बंधन है। जातिवाद और परिवारवाद को जनता ने नकार दिया है। पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में मिल्कीपुर का चुनाव पूरे देश को संदेश देगा। भाजपा के पक्ष में सपा के बागी नेता अभय सिंह के प्रचार करने के सवाल पर अयोध्या विधायक ने कहा कि अभय सिंह भी हमारे साथ बहुत पहले से आ गए हैं, वह भी प्रचार कर रहे हैं। ब्राह्मण चेहरा पूर्व विधायक खब्बू तिवारी भी दम खम से चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।