Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO : मिल्कीपुर उपचुनाव : सपा ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- बीजेपी के पदाधिकारियों को बनाया गया पीठासीन अधिकारी
{"_id":"679246d1270e4bcb8e0143b0","slug":"video-malkapara-upacanava-sapa-na-bhajapa-para-lgaya-bugdha-aarapa-kaha-bjapa-ka-pathathhakaraya-ka-bnaya-gaya-pathasana-athhakara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मिल्कीपुर उपचुनाव : सपा ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- बीजेपी के पदाधिकारियों को बनाया गया पीठासीन अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मिल्कीपुर उपचुनाव : सपा ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- बीजेपी के पदाधिकारियों को बनाया गया पीठासीन अधिकारी
अयोध्या के मिल्कीपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है साथ ही सरकार और जिला प्रशासन पर भी निशाना साधा है। सांसद अवधेश प्रसाद और पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने आरोप लगाया है कि भाजपा से कई बार सभासद रहे और पार्टी के पदाधिकारी संजय शुक्ल को जिला निर्वाचन अधिकारी ने पीठासीन अधिकारी बना दिया है। यह आरोप सांसद अवधेश प्रसाद, मंत्री पवन पांडेय व अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान लगाया।
सपा नेताओं ने बताया कि लिस्ट में ऐसे कई नाम हैं, जो भाजपा के पदाधिकारी हैं और सभासद भी रह चुके हैं। अयोध्या के सभासद रह चुके संजय शुक्ल को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है, जो संस्कृत विद्यालय के अध्यापक बताए जाते हैं।
सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि स्थानीय जिला प्रशासन ने सत्ता के दबाव में भाजपा समर्थक कर्मचारियों को निर्वाचन में ड्यूटी लगाकर उपचुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन किया है। सांसद अवधेश प्रसाद ने बताया कि इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह से की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।