{"_id":"6a391817740db5446c0415ba","slug":"video-rama-mathara-thana-parakaranae-ganaena-karaya-sa-40-karamacara-hatae-gae-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर दान प्रकरण: गणना कार्य से 40 कर्मचारी हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर दान प्रकरण: गणना कार्य से 40 कर्मचारी हटाए गए
अयोध्या। राम मंदिर दान प्रकरण की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली है। सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट लगभग 150 पन्नों की है, जबकि जांच से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों को सात पेन ड्राइव में संकलित किया गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात SIT की टीम अग्रिम रिपोर्ट तैयार कर लखनऊ रवाना हो गई थी। चर्चा है कि सोमवार को यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपी जा सकती है।
जांच के दौरान राम मंदिर में दान गणना कार्य से जुड़े लगभग 40 कर्मचारियों को हटाकर नए कर्मचारियों की तैनाती की गई है। उनकी निगरानी व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। सूत्रों का कहना है कि जांच में जिम्मेदार व्यक्तियों की भूमिका तय कर ली गई है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति रिपोर्ट में की गई है।
इधर, यह भी चर्चा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय के कुछ अधिकारियों ने भी मामले की गोपनीय रिपोर्ट तैयार कर संबंधित स्तर पर भेज दी है। वहीं, सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में इस मामले से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई होनी है। याचिका में दान राशि प्रकरण की जांच सीबीआई अथवा किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग की गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही कह चुके हैं कि SIT की जांच से “दूध का दूध और पानी का पानी” हो जाएगा। अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट और संभावित कार्रवाई पर टिकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।