{"_id":"6a3545ac1a94bbb90701a23e","slug":"video-saema-yaga-na-ramall-ka-tharashana-kara-vakasa-mayajayama-ka-kaya-lkarapanae-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने रामलला के दर्शन कर वैक्स म्यूजियम का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने रामलला के दर्शन कर वैक्स म्यूजियम का किया लोकार्पण
यूपी के अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया तथा राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव महोत्सव का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने परिक्रमा मार्ग पर नगर निगम द्वारा निर्मित रामायण वैक्स म्यूजियम का लोकार्पण किया। लगभग सात करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस म्यूजियम में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को मोम की जीवंत प्रतिमाओं के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना श्रद्धालुओं को रामायण काल की संस्कृति और आदर्शों से जोड़ने का कार्य करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या आज नई पहचान के साथ आगे बढ़ रही है। वर्षों तक उपेक्षित रही रामनगरी अब चौड़ी सड़कों, बेहतर सुविधाओं और भव्य स्वरूप के कारण विश्वभर में आकर्षण का केंद्र बन रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने संत समाज से भी मुलाकात कर उनकी बात सुनी तथा विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।