{"_id":"6ae06ea6df23bafba40e1ae2","slug":"video-tractors-are-being-used-to-remove-debris-from-shantipuram-in-ayodhya-following-amar-ujala-report-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने का असर, अयोध्या के शांतिपुरम में ट्रैक्टर से हटाया जा रहा मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने का असर, अयोध्या के शांतिपुरम में ट्रैक्टर से हटाया जा रहा मलबा
अयोध्या में अमर उजाला में शांतिपुरम कॉलोनी की बदहाल सड़क और जलभराव की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद नगर निगम हरकत में आया है। विभाग की ओर से रविवार को कॉलोनी में रास्ता खोलने के लिए मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया।
पहले मजदूरों से धीरे-धीरे काम कराया जा रहा था, लेकिन खबर छपने के बाद अधिकारियों ने ट्रैक्टर लगाकर तेजी से मलबा हटवाना शुरू किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, महीनों से खुदी पड़ी नाली और सड़क पर पड़े मलबे के कारण लोगों का निकलना दुश्वार हो गया था।
कॉलोनी निवासी ने बताया कि अमर उजाला में खबर छपने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी व ट्रैक्टर से काम शुरू कराया। लोगों ने राहत की सांस ली है, हालांकि अभी सड़क पूरी तरह ठीक नहीं हुई है।
नगर निगम के अपर नगर आयुक्त डॉ नागेंद्र नाथ ने बताया कि जल्द ही नाली निर्माण और सड़क समतलीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा। स्थानीय निवासी कंचन मौर्या, अनिल यादव व अन्य स्थानीय लोगों ने अमर उजाला का आभार जताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।