{"_id":"6ad4ae9d6b5c6af85f0d99cc","slug":"video-video-asama-ka-makhayamatara-hamata-bsava-bl-akhalsha-ma-ayathhaya-sa-canava-lugdhana-ka-takata-naha-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा बोले- अखिलेश में अयोध्या से चुनाव लड़ने की ताकत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा बोले- अखिलेश में अयोध्या से चुनाव लड़ने की ताकत नहीं
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा रविवार को अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह दूसरी बार रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर श्रद्धांजलि देने बस्ती जाएंगे।
कोलकाता में पूजा पंडाल में हुई घटना पर दुख जताते हुए उन्होंने इसे बेहद दुखद बताया। कहा कि इस घटना से प्रभावित लोगों के साथ सभी खड़े हैं। सरकार की ओर से चिकित्सा समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती पर सरमा ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के अंदर अयोध्या से चुनाव लड़ने की ताकत नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।