{"_id":"6ad5eda05583c1ab22055a66","slug":"video-video-ayathhaya-ma-2200-btaka-karaga-mahaaarata-bnaga-vashava-rakarada-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या में 2200 बटुक करेंगे महाआरती, बनेगा विश्व रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या में 2200 बटुक करेंगे महाआरती, बनेगा विश्व रिकॉर्ड
रामनगरी के दीपोत्सव में इस बार दीप प्रज्ज्वलन के साथ सरयू की महाआरती भी विश्व रिकॉर्ड का नया अध्याय लिखने की तैयारी में है। आयोजन में 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने के लक्ष्य के साथ 2200 बटुकों की सामूहिक महाआरती का कीर्तिमान बनाने की योजना है। छह और सात नवंबर को सरयू तट पर बटुक एक साथ आरती करेंगे। इसके लिए सभी का ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। बटुक पीतांबरी धारण कर महाआरती में शामिल होंगे।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम के सदस्य निश्चल बरोट आरती में शामिल बटुकों की संख्या की गणना करेंगे। दीपोत्सव में हर वर्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ सरयू की महाआरती भी आकर्षण का केंद्र रहती है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद वर्ष 2024 में 1100 अर्चकों ने एक साथ सरयू की महाआरती कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद वर्ष 2025 के दीपोत्सव में भी दीप प्रज्ज्वलन और सामूहिक आरती के आयोजन को नई ऊंचाई देने की तैयारी की गई थी। वर्ष 2025 में 2100 बटुकों ने आरती कर रिकॉर्ड बनाया था। इस बार 2200 बटुकों की प्रस्तावित भागीदारी के साथ पिछले कीर्तिमानों से आगे निकलने का लक्ष्य रखा गया है। आरती में महिलाओं की भी भागीदारी रहेगी।
दो दिन सरयू तट पर गूंजेगा शंखनाद
सरयू तट पर छह और सात नवंबर को होने वाली महाआरती के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। शंख, घंटा-घड़ियाल की ध्वनि के बीच एक साथ आरती करते बटुक दीपोत्सव की धार्मिक भव्यता को नया आयाम देंगे। सभी बटुक निर्धारित ड्रेस कोड में रहेंगे, जिससे दृश्य एकरूप और भव्य दिखाई देगा।
मुख्यमंत्री 5100 बत्ती की महाआरती करेंगे दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ सरयू तट पर पहुंचकर बटुकों का उत्साहवर्धन करेंगे। सीएम अतिथियों के साथ महाआरती का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान 5100 बत्ती की महाआरती का विशेष आयोजन होगा। इसके बाद म्यूजिकल ग्रीन आतिशबाजी शो प्रस्तावित है। सीएम आतिशबाजी देखते हुए राम की पैड़ी परिसर में पहुंचेंगे, जहां दीपोत्सव में शामिल होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।