{"_id":"6ad5ed99a1eee417cb00081c","slug":"video-video-ayathhaya-ma-sagama-tharashana-ka-le-ab-90-thana-pahal-bnava-sakaga-pasa-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या में सुगम दर्शन के लिए अब 90 दिन पहले बनवा सकेंगे पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या में सुगम दर्शन के लिए अब 90 दिन पहले बनवा सकेंगे पास
रामलला के दर्शन की योजना बनाने वाले श्रद्धालुओं को अब अंतिम समय तक पास का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ऑनलाइन सुगम दर्शन पास व्यवस्था में बदलाव किया है। अब श्रद्धालु दर्शन की तारीख से 90 दिन पहले तक पास के लिए आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन पास की संख्या भी 975 से बढ़ाकर 2000 प्रतिदिन कर दी गई है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देव गिरि ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुगम दर्शन पास व्यवस्था को अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। अभी तक अधिकतम 15 दिन पहले पास उपलब्ध होते थे। नई व्यवस्था में 90, 62, 30, 14, सात, तीन और एक दिन पहले, सात चरणों में पास के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इसके अलावा दर्शन वाले दिन तत्काल पास जारी करने की भी सुविधा होगी।
नई व्यवस्था में अग्रिम पास के लिए आवेदन करते ही उसकी पुष्टि नहीं होगी। आवेदन के बाद तकनीकी सत्यापन किया जाएगा। 24 से 48 घंटे के भीतर पास जारी करने संबंधी निर्णय की सूचना दी जाएगी। आवेदन जमा होना पास की पुष्टि नहीं होगी। हालांकि, दर्शन वाले दिन जारी होने वाले तत्काल पास की पुष्टि तुरंत होगी।
पास के नाम पर वसूली की कर सकेंगे शिकायत
श्रद्धालुओं से शुल्क मांगने या वसूली की स्थिति में ट्रस्ट तक शिकायत पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। प्रत्येक पास पर शिकायत संबंधी सूचना प्रमुखता से अंकित की जाएगी। ट्रस्ट के अनुसार, शिकायत के लिए जारी मोबाइल नंबर 8009522111 को आगामी एक सप्ताह में सक्रिय करने की तैयारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।