{"_id":"69b010e36e0c3a2f91045f2c","slug":"video-video-ayathhaya-rasaii-gasa-ka-kallta-bugdhhana-sa-upabhakata-parashana-bkaga-karana-val-ka-agal-thana-blya-ja-raha-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अयोध्या: रसोई गैस की किल्लत बढ़ने से उपभोक्ता परेशान, बुकिंग करने वालों को अगले दिन बुलाया जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अयोध्या: रसोई गैस की किल्लत बढ़ने से उपभोक्ता परेशान, बुकिंग करने वालों को अगले दिन बुलाया जा रहा
बीकापुर। पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की किल्लत बढ़ने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुकिंग होने के बाद उपभोक्ताओं को रसोई गैस के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। उसके बाद तीसरे दिन बुकिंग पर्ची मिलने पर गैस मिल रही है। शादी विवाह और सहालग का समय होने के चलते भी लोगों को गैस की जरूरत है। बीकापुर कस्बे में स्थित अमर रसोई गैस प्वाइंट पर रसोई गैस लेने के लिए सुबह से ही उपभोक्ताओं के भीड़ लग गई है। जिन उपभोक्ताओं द्वारा पहले रसोई गैस की बुकिंग की गई है उन्हें तो क्रमवार रसोई गैस का वितरण किया जा रहा है लेकिन उसी दिन बुकिंग करके गैस लेने आने वाले उपभोक्ताओं को वापस लौटना पड़ रहा है तथा दूसरे दिन आने के लिए कहा जा रहा है।
मंगलवार को सुबह से दोपहर तक अमर रसोई गैस प्वाइंट पर लोगों के भीड़ लगी रही। तथा रसोई गैस पाने के लिए लोग कई घंटे तक मशक्कत करते रहे। बताया गया कि अभी रसोई गैस की सप्लाई आज नहीं हुई है जिससे समस्या पैदा हुई है। दोपहर बाद रसोई गैस की गाड़ी आने पर बीकापुर कस्बा के बाहर एक मैदान में उपभोक्ताओं को लाइन लगवा कर गैस का वितरण किया गया। रसोई गैस लेने आए करनपुर निवासी अरविंद पांडे ने बताया कि गरीब 3 घंटे का इंतजार ऑनलाइन लगाने के बाद रसोई गैस मिल सकी है। किसी प्रकार रसोई गैस लेने आए बनकट निवासी इसरार अहमद, खजुरहट निवासी विनोद कुमार, लुत्फाबाद बछौली निवासी अविनाश तिवारी ने बताया कि 7 मार्च को गैस की बुकिंग की गई थी। सोमवार को आए थे गैस नहीं मिली।
आज फिर रसोई गैस लेने आए हैं। पहले इस तरह की दिक्कत नहीं थी। होम डिलीवरी भी नियमित ढंग से नहीं हो पा रही है जिससे समस्या और पैदा हुई है। दाम बढ़ाने के साथ रसोई गैस की समस्या पैदा हो रही है। बीकापुर के पूर्ति निरीक्षक श्री नारायण यादव ने बताया कि रसोई गैस आपूर्ति के विषय में जिला पूर्ति अधिकारी ही जानकारी दे सकते हैं।
गैस एजेंसी अमर रसोई पॉइंट बीकापुर के संचालक अमर ने बताया कि रसोई गैस की कोई दिक्कत और समस्या नहीं है पहले की तरह अभी भी करीब 300 सिलेंडर की आपूर्ति रोज हो रही है। मंगलवार को सप्लाई आने में देरी हुई जिससे कुछ दिक्कत हुई लोग सुबह से ही भीड़ लगाए रहे। दोपहर बाद होने पर उपभोक्ताओं को वितरित किया गया। नियमानुसार उपभोक्ताओं को रसोई गैस का वितरण किया जा रहा है। होम डिलीवरी भी की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।