{"_id":"6a1968f781815c6dfc006703","slug":"video-video-ayodhya-kataval-parasara-ka-hanamana-mathara-ma-parama-yagal-na-le-sata-fara-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Ayodhya: कोतवाली परिसर के हनुमान मंदिर में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Ayodhya: कोतवाली परिसर के हनुमान मंदिर में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे
बीकापुर। कोतवाली परिसर स्थित हनुमान मंदिर गुरुवार को एक प्रेमी युगल के विवाह का साक्षी बना। कोतवाली क्षेत्र के वासुदेवपुर निवासी आशू कुमार (23) का पड़ोसी गांव छोटकी बल्लीपुर पातूपुर निवासी दिव्यांशी (19) से पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। परिजनों को जानकारी होने पर मामला कोतवाली पहुंच गया।
दिव्यांशी के पिता ने युवक के खिलाफ शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया। जांच में युवक-युवती बालिग पाए गए। युवती ने युवक से प्रेम संबंध और विवाह करने की सहमति जताई। शुरुआत में पड़ोसी गांव होने के कारण युवती के परिजन इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे, लेकिन दोनों के अडिग रहने पर पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया।
आखिरकार दोनों पक्षों में सहमति बन गई और आपसी सुलहनामा तैयार किया गया। इसके बाद कोतवाली परिसर स्थित हनुमान मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दोनों ने सात फेरे लेकर विवाह कर लिया। प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा तथा मिष्ठान वितरण भी किया गया।
विवाह समारोह में पुरोहित पंडित डॉ. दिनेश तिवारी, ग्राम प्रधान रामपाल वर्मा, प्रधान संघ के जिला सचिव मुकुल आनंद सहित दोनों पक्षों के परिजन मौजूद रहे। सभी ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि युवक और युवती बालिग हैं तथा दोनों पक्षों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से इनकार करते हुए आपसी सहमति से विवाह कराया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।