{"_id":"6864e659bb317f291407ee9e","slug":"video-video-ayodhya-rama-ka-paugdha-para-bjal-pal-ma-utara-karata-gaya-ka-mata-thharana-para-btha-aakarashata-lga-2025-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Ayodhya: राम की पैड़ी पर बिजली पोल में उतरा करंट, गाय की मौत, धरने पर बैठे आक्रोशित लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Ayodhya: राम की पैड़ी पर बिजली पोल में उतरा करंट, गाय की मौत, धरने पर बैठे आक्रोशित लोग
रामनगरी अयोध्या में नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। राम की पैड़ी जैसे पर्यटक स्थल जहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का रोज जमावड़ा रहता है, उस जगह पर नगर निगम के बिजली पोल में करंट उतर आया। इसकी चपेट में आने से गाय की दर्दनाक मौत हो गई। गाय की मौत के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों समेत पार्षद प्रतिनिधि मंगलवार देर रात धरने पर बैठ गए। बुधवार सुबह अपर नगर आयुक्त और महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। दरसअल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव प्रारंभ कर राम की पैड़ी को एक नई पहचान दी है। अविरल सरयू की जलधारा राम की पैड़ी की पहचान है। यहां पर सुरक्षित वातावरण में पर्यटक स्नान करते हैं। ऐसे में नगर निगम की लापरवाही पर्यटकों के जान पर भारी पड़ सकती थी। बरसात के मौसम में जगह-जगह जलभराव है और राम की पैड़ी पर लगी नगर निगम की फैंसी लाइटों के पोल में करंट उतर रहा था। इसकी चपेट में आने से गाय की मौत हो गई।
गाय की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ा और उन लोगों ने आंदोलित होकर धरना शुरू कर दिया। बारिश का मौसम होने के कारण यह माना जा रहा है कि यदि यह घटना दिन में हुई होती तो कई श्रद्धालुओं की जान जोखिम में पड़ सकती थी। ऐसे में नगर निगम की बड़ी लापरवाही अयोध्या की गरिमा को भी ठेस पहुंचा रही है। सावन मेला आने वाला है। ऐसे में नगर निगम की इस तरह की लापरवाही श्रद्धालुओं पर भारी पड़ सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।