{"_id":"69b00e5d84f8fd9fca05c794","slug":"video-video-blka-ka-rashhataraya-vajaniana-aavashhakara-yajana-ma-cayanata-100-bcaca-na-kashha-vashavavathayalya-ka-kaya-bharamanae-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ब्लॉक के राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार योजना में चयनित 100 बच्चों ने कृषि विश्वाविद्यालय का किया भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ब्लॉक के राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार योजना में चयनित 100 बच्चों ने कृषि विश्वाविद्यालय का किया भ्रमण
राष्ट्रीय विज्ञान अविष्कार प्रतियोगिता परीक्षा में ब्लॉक के चयनित 100 बच्चों ने खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत कुमार के मार्गदर्शन में नरेंद्र देव क़ृषि विश्वविद्यालय की कृषि इकाई, नेहरू पुस्तकालय, उन्नत बीज शोधन इकाई का भ्रमण कर उन्नत बीज और तकनीक के बारे में जाना। बीआरसी से मंगलवार सुबह शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रेम कुमार वर्मा, एडीओ ग्राम्य विकास सुरेश कुमार व एडीओ अमित कुमार सिंह, ने बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विश्वविद्यालय में कीट विज्ञान विभाग के डॉ कमल रवि शर्मा ने कृषि महाविद्यालय की विभिन्न विभागों के बारे में जानकारी दी। रिसर्च छात्र शुभम वर्मा ने मशरूम की विभिन्न प्रजातियां और उनके उत्पादन के बारे में छात्रों को जानकारी दिया।
छात्रों ने विश्वविद्यालय के नेहरू पुस्तकालय का भी भ्रमण किया। मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र में मछली की उत्पादन और उनकी प्रजातियों के बारे में जानकारी ग्रहण किया।। बच्चों ने शाक भाजी कृषि शोध केंद्र का भ्रमण कर जानकारी किया।
इस दौरान विद्यार्थियों शिखा, राधा, रवि, रिदा,आरती ईशा गुप्ता,अभिनेष काजल यादव ने इर्रिगेशन की नई तकनीकों के बारे जाना। कलम की तकनीके समझी, बच्चों ने पुस्तकालय में कई हिंदी, कवियों की पुस्तकें देखी ।भ्रमण कार्यक्रम में शिक्षक संदीप कुमार, डा संतोष वर्मा, अनिल कुमार श्रीवास्तव, रामसुभावन यादव,विभा साव,अनीता वर्मा,सरिता मौर्या एवं ब्लॉक लेखाकार राजेश यादव ने मार्गदर्शन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।