{"_id":"6a184b06e68cdd51b7052082","slug":"video-video-caparaghata-pal-ka-pasa-ghayal-mal-yavaka-ka-mata-paravara-ma-maca-kaharama-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चपरघटा पुल के पास घायल मिले युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चपरघटा पुल के पास घायल मिले युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
चपरघटा पुल के पास बृहस्पतिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में घायल मिले 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार भदार खुर्द ग्रामसभा के मजरा कमरी का पुरवा निवासी सुनील कुमार यादव शाम करीब साढ़े चार बजे अपनी टीवीएस स्टार मोटरसाइकिल से करिया बाबा भंडारे के लिए जाना बाजार सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान चपरघटा पुल के पास वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले।
उनकी मोटरसाइकिल भी सड़क किनारे गिरी हुई थी। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल युवक को सीएचसी तारुन पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के परिवार में माता-पिता, एक छोटा भाई और दो बहनें हैं। थाना प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।