{"_id":"6a17f021417cc650e5090872","slug":"video-fire-erupts-in-the-forests-of-siuri-village-women-risk-their-lives-tehri-garhwal-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्यूरी गांव के जंगलों में लगी आग, महिलाएं जान जोखिम में डाल बुझा रही, वीडियो में देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्यूरी गांव के जंगलों में लगी आग, महिलाएं जान जोखिम में डाल बुझा रही, वीडियो में देखें
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: Renu Saklani Updated Thu, 28 May 2026 01:04 PM IST
Link Copied
टिहरी जनपद की पोखाल रेंज अंतर्गत स्यूरी गांव के आसपास के जंगलों में अचानक आग लग गई। दोपहर में तेज हवाओं को कारण आग तेजी से फैलने लगी तो गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्राम प्रधान जमुना राणा ग्रामीण महिलाओं के साथ खुद जंगलों में उतर गईं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। प्रधान जमुना राणा ने बताया कि सुबह से ही गांव के आसपास के जंगल धधक रहे हैं। ग्रामीण महिलाओं ने हिम्मत दिखाते हुए आग पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाला और काफी हद तक आग बुझाने में सफलता भी मिली है। हालांकि जंगल के कई हिस्सों में अब भी आग सुलग रही है, जिसे बुझाने के प्रयास लगातार जारी हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति जंगलों में आग न लगाए। वनाग्नि से हजारों बेजुबान वन्यजीवों की जान चली जाती है और धुएं के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार लग रही आग से क्षेत्र में गर्मी भी बढ़ गई है और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। वहीं पोखाल रेंज के वन क्षेत्राधिकारी हर्षराम उनियाल ने बताया कि ढुंगमंदार क्षेत्र के स्यूरी गांव के आसपास सुबह से आग लगी हुई है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी है और ग्रामीण भी विभाग का सहयोग कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।