{"_id":"6a17efbc95df934d8c052c99","slug":"video-video-iitha-ul-ajaha-para-brabka-ma-gaja-amana-oura-bhaiicara-ka-thaaae-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ईद-उल-अजहा पर बाराबंकी में गूंजी अमन और भाईचारे की दुआएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ईद-उल-अजहा पर बाराबंकी में गूंजी अमन और भाईचारे की दुआएं
बाराबंकी जिले भर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार बृहस्पतिवार को श्रद्धा, उल्लास और सौहार्द के साथ मनाया गया। शहर के पीरबटावन स्थित ईदगाह सहित तमाम बड़ी और छोटी मस्जिदों में हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के दौरान लोगों ने देश में अमन, भाईचारा, एकता और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी।
इबादत के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक त्योहार की रौनक देखने को मिली। पीरबटावन ईदगाह में जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सतरिख क्षेत्र के पारा कुंवर गांव, मसौली, सआदतगंज, रामपुर और बाबागंज समेत विभिन्न इलाकों की ईदगाहों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। मसौली में नमाज के बाद ईदगाह से निकलते लोगों में उत्साह नजर आया।
ईदुलअजहा के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। मसौली कोतवाल अजय प्रकाश त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज मिथिलेश चौहान तथा पीएसी जवानों ने क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी। पुलिस प्रशासन की सतर्कता के बीच जिलेभर में त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।