{"_id":"6a16f3151cea1154b6076eda","slug":"video-video-brabka-ma-shakashhaka-sa-chhaha-hajara-rashavata-lta-lkhapal-va-masha-ragahatha-garafatara-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बाराबंकी में शिक्षक से छह हजार रिश्वत लेते लेखपाल व मुंशी रंगेहाथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बाराबंकी में शिक्षक से छह हजार रिश्वत लेते लेखपाल व मुंशी रंगेहाथ गिरफ्तार
कस्बा कोठी के पास बुधवार को शिक्षक से रिश्वत लेते हुए लखनऊ से आई सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने हैदरगढ़ तहसील के लेखपाल अमित कुमार और उसके मुंशी विनय को गिरफतार कर लिया। टीम ने छह हजार रुपये बरामद करने के बाद दोनों को कोठी थाने ले गई। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कोठी के शिवाला का पुरवा निवासी शिक्षक सहजराम क्षेत्र के ही सराय मोहद्दीनपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं। इनके अनुसार बसंतपुर गांव में इनकी जमीन है जिसका अंश निर्धारण होना है। वह पिछले दो साल से हैदरगढ़ तहसील व राजस्वकर्मियों के पास चक्कर लगा रहे थे।
16 मई को समाधान दिवस में शिकायत की। बसंतपुर के लेखपाल अमित कुमार और उसके मुंशी विनय ने कस्बा कोठी के पास स्थित चावल मिल के सामने निजी कार्यालय बन रखा है। यहां लेखपाल व मुंशी ने पैसों की मांग की।
इस पर परेशान शिक्षक ने लखनऊ में सतर्कता अधिष्ठान के कार्यालय का पता लगाया और शिकायत की। जिसके बाद सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने जाल बिछाया। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे लेखपाल व मुंशी कार्यालय पहुंचे। यहां शिक्षक ने लेखपाल अमित कुमार को जैसे ही छह हजार रुपये पकड़ाए सतर्कता अधिष्ठान के इंस्पेक्टर विजय कुमार की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। देर शाम तक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया चलती रही। केोठी के एसएचओ डीपी सिंह ने बताया कि विजिलेंस टीम की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।