{"_id":"6a169d41a023884a900cbeda","slug":"video-video-gaga-ekasaparasava-para-mavasha-sa-takarakara-palta-kara-paca-gabhara-ghayal-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गंगा एक्सप्रेसवे पर मवेशी से टकराकर पलटी कार, पांच गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गंगा एक्सप्रेसवे पर मवेशी से टकराकर पलटी कार, पांच गंभीर घायल
रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के बैरीहार गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के मवेशी से टकराने के बाद एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक घायल की हालत नाजुक होने पर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
हादसा जगतपुर थाना क्षेत्र में बैरीहार गांव के पास खंभा संख्या 516 के निकट सुबह करीब चार बजे हुआ। बताया जा रहा है कि मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर वाराणसी जा रही तेज रफ्तार कार अचानक सामने आए मवेशी से टकरा गई। टक्कर के बाद कार कई बार पलटते हुए एक्सप्रेसवे बीच के डिवाइडर जा गिरी।
हादसे में प्रियंका मिश्रा (35), मीरा मिश्रा (53), मनोज मिश्रा (42), अक्षिता मिश्रा (15) समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी कोलकाता के निवासी बताए गए हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एलपी सोनकर ने बताया कि सभी घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मवेशी से टकराने के कारण हादसा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।