सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Trees toppled by storm; several houses damaged

Raebareli News: आंधी से गिरे पेड़, कई मकान क्षतिग्रस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 10 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Trees toppled by storm; several houses damaged
रोहनिया ब्लॉक क्षेत्र के गौरा गांव में तेज आंधी से घर पर गिरा पेड़।
विज्ञापन
रायबरेली। सोमवार रात को आई आंधी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। रोहनिया, जगतपुर, समेरी, खीरों में पेड़ गिरने से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। दो महिलाएं घायल हो गईं। कई जगहों पर टिनशेड भी उड़ गए। मंगलवार सुबह भी कुछ जगहों पर तेज हवा चली।


सोमवार रात को सेमरी क्षेत्र में आंधी और हल्की बारिश हुई। इससे गांव में छप्पर गिर पड़े तो ग्राम चकफेरशाह मजरे बसावन खेड़ा मोड़ के पास नीम का पेड़ गिर गया। रोहनिया ब्लॉक क्षेत्र में आंधी से भारी नुकसान हुआ। गौरा मजरे मवई गांव निवासी कमलेश कुमार जायसवाल के दरवाजे पर पीपल का पेड़ आंधी में मकान पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे दूसरी मंजिल का हिस्सा और नीचे का बरामदा ढह गया। फ्रिज, कूलर, बर्तन और खाद्य सामग्री दबकर खराब हो गई। गनीमत रही कि कमलेश और उनका परिवार मकान के पीछे वाले कमरे में थे। डिहवा गांव निवासी लालू प्रसाद के घर पर महुआ का पेड़ गिरने से उनका मकान और रेलिंग टूट गई। पूरे चंदी सिंह गांव निवासी संगीता देवी के घर पर नीम का पेड़ गिर गया, जिससे उनका मकान क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें रह रही संगीता घायल हो गई। घर का छज्जा गिरने से पतौना गांव निवासी नीसा घायल हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos


हरिलाल के घर पर पेड़ गिरने मकान की छत टूट गई। गौरा गांव निवासी धर्मेश पटेल के घर के बाहर पेड़ गिरने से दरवाजे पर बंधी भैंस चोटिल हो गई। बसुवई गांव निवासी केशव लाल के छत पर लगा टिनशेड उड़ गया। क्षेत्र में आम, महुआ, शीशम के कई पेड़ आंधी में उखड़कर गिर गए।

ऊंचाहार एसडीएम विवेक राजपूत ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में आंधी से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट बनाकर शासन द्वारा जल्द पीड़ितों को मुआवजा दिलाया जाएगा।

प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मांगी मदद

रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात आंधी ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कई स्थानों पर टिनशेड उड़ गए और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। क्षेत्र के तेजी का पुरवा मजरे भीख गांव निवासी सुरेश कुमार यादव के मुर्गी फार्म परिसर में बने टेंट हाउस की सीमेंटेड टिनशेड तेज हवा में उड़ गई।

टिनशेड के नीचे रखा सामान भी टूट-फूट गया और दीवार गिर गई। पीड़ित के अनुसार इस घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सुनील कुमार पाल की सीमेंट की टिनशेड भी आंधी के कारण गिरकर टूट गई।


गर्म हवाओं ने किया बेहाल, सड़काें पर सन्नाटा
रायबरेली। मंगलवार सुबह 10 बजे के बाद गर्मी के तेवर तल्ख दिखे। हाल यह रहा कि दोपहर 12 बजे दो किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवा ने लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा। जगतपुर में दोपहर में फिर से आंधी आई, जिससे करीब दो घंटे तक आम जनजीवन प्रभावित रहा।

ऊंचाहार में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा तो न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि मौसम का मिजाज बदला हुआ है। न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री अधिक है, इस कारण रात में हवा का असंतुलन बना हुआ है, जिस कारण आंधी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed