{"_id":"6a286b73f552e641750ec7db","slug":"strongmen-beat-up-a-female-councilor-and-her-family-members-in-amavan-raebareli-news-c-101-1-slko1031-159926-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: अमावां में दबंगों ने महिला सभासद और परिजनों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: अमावां में दबंगों ने महिला सभासद और परिजनों को पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
मिल एरिया थाना का घेराव करके प्रदर्शन करते सभासद व चेयरमैन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्रासर
तालाब में अवैध कब्जा करने की शिकायत पर बोला धावा, देवर की हालत गंभीर
गुस्साए सभासदों ने मिल एरिया थाने का किया घेराव, 17 हमलावरों पर एफआईआर
फोटो संख्या 12, 13
संवाद न्यूज एजेंसी
अमावां। सरकारी तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत करने पर दबंगों ने मंगलवार को महिला सभासद सुनीता पाल और उनके परिवार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस हमले में सुनीता पाल और उनके देवर सुनील पाल (32) घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सुनील को एम्स रेफर किया गया है।
सभासद सुनीता पाल के अनुसार, धौरहरा मोहल्ले के संतोष कुमार ने सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा किया है। उन्होंने इसकी शिकायत नगर पालिका में की थी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार सुबह दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें व परिवार के लोगों को पीटा। घटना से नाराज सभासदों ने मिल एरिया थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। नगर पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने भी थाने पहुंचकर मामले की जानकारी की।
इस दौरान सभासद जय प्रकाश वर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पीड़ित सभासद की दो बेटियों को थाने में बंद कर दिया था, जिन्हें बाद में घर पहुंचाया गया। मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सुनीता पाल की तहरीर पर 17 हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें आलोक सिंह, राकेश सिंह, संतोष कुमार, रामकुमार, अनुज और 10-12 अज्ञात लोग शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन का विवाद काफी समय से चल रहा है।
विज्ञापन
समय रहते हो जाती कार्रवाई तो न होता विवाद
रायबरेली। सभासद सुनीता पाल पर हुए हमले की घटना पर सभासदों ने गहरी नाराजगी जताई है। सभासद परमजीत सिंह गांधी का कहना है कि सरकारी तालाब पर समय रहते अवैध कब्जा हटा दिया जाता तो यह विवाद न होता। पीड़ित सभासद की ओर से काफी पहले इसकी शिकायत भी पालिका में की गई थी। यही नहीं घटना के बाद ईओ मौके पर जाकर पीड़ित सभासद का पक्ष जानने की कोशिश भी नहीं की।
इनसेट
टीम भेजी गई, होगी कार्रवाई : ईओ
नगर पालिका परिषद रायबरेली के अधिशासी अधिकारी (ईओ) स्वर्ण सिंह ने बताया कि पालिका की टीम मौके पर भेजी गई है। जांच में तालाब की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा पाया गया तो उसे हटवाया जाएगा। साथ ही तालाब पर अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

Trending Videos