{"_id":"6a286c807eed7788d50f4ee7","slug":"arguments-between-passengers-and-candidates-for-seats-in-trains-raebareli-news-c-101-1-rai1002-159968-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ट्रेनों में सीट के लिए यात्रियों और अभ्यर्थियों में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ट्रेनों में सीट के लिए यात्रियों और अभ्यर्थियों में नोकझोंक
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्कामुक्की करते परीक्षार्थी व य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रायबरेली। पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों व अभ्यर्थियों की भारी भीड़ रही। ट्रेनों के आने पर अभ्यर्थियों और यात्रियों में सीट को लेकर नोकझोंक हुई। पंजाब मेल में भीड़ इस कदर रही कि पैर रखने की जगह नहीं बची। आरक्षित सीट के यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद जीआरपी ने किसी तरह मामला शांत कराया।
मंगलवार को परीक्षा छूटने के बाद अभ्यर्थी ट्रेनों से सफर करने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे। विभिन्न जिलों को लौटने वाले अभ्यर्थियों के साथ अगले दिन होने वाली परीक्षा के अभ्यर्थियों के आने और दूसरे जिलों में परीक्षा देने के लिए जाने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ रही।
पंजाब मेल जैसे ही आई, अभ्यर्थियों की भीड़ टूट पड़ी। आरक्षित यात्रियों की सीट पर बैठने के कारण अभ्यर्थियों से विवाद हुआ। प्लेटफार्म पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाला। इसके बाद जनता मेल आई तो उसमें यही हालात रहे। दूसरी पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस से अभ्यर्थी लौट गए।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सुबह से मुस्तैद रही। स्टेशन परिसर में बाहरी हिस्से और मुख्य सड़क तक सिविल पुलिस की तैनाती रही। प्लेटफॉर्म पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने नजर बनाए रखी। प्लेटफॉर्म पर गश्त करते रहे। जीआरपी थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया स्टेशन परिसर के हर हिस्से पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। भीड़ बहुत अधिक रही लेकिन सभी को सकुशल रवाना किया गया।

Trending Videos