{"_id":"6a291b205e80be7bc10dee5d","slug":"video-rayabral-ka-khara-blka-parasara-ma-cal-savacachhata-abhayana-palsataka-apashashhata-ka-kaya-gaya-nasataranae-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली के खीरों ब्लॉक परिसर में चला स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक अपशिष्ट का किया गया निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली के खीरों ब्लॉक परिसर में चला स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक अपशिष्ट का किया गया निस्तारण
रायबरेली के खीरों में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को खीरों ब्लॉक परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान परिसर के सर्वाधिक अस्वच्छ सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर प्लास्टिक अपशिष्ट का निस्तारण किया गया।
एडीओ पंचायत कमलेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में समस्त सफाई कर्मचारियों ने ब्लॉक परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की तथा जगह-जगह फैले कूड़े-कचरे को हटाया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए अभियान में ब्लॉक सभागार के पीछे, एडीओ पंचायत कार्यालय के समीप, बीडीओ आवास के पीछे सहित विभिन्न स्थानों पर बिखरे कूड़े, प्लास्टिक की बोतलों एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्र कर उनका निस्तारण किया गया।
अभियान के दौरान परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का भी संदेश दिया गया। एडीओ पंचायत कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि 8 जून से 14 जून तक चल रहे सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक स्थलों की सफाई एवं जनजागरूकता अभियान की शुरुआत ब्लॉक परिसर से की गई है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार का स्वच्छता अभियान विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों में भी चलाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।