{"_id":"6a292088e467057a5a00d217","slug":"video-rayabral-ma-aathha-tafana-sa-100-sa-athhaka-gava-ka-bjal-aaparata-thapa-bhashhanae-garama-ma-bugdhha-parashana-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में आंधी-तूफान से 100 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप, भीषण गर्मी में बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में आंधी-तूफान से 100 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप, भीषण गर्मी में बढ़ी परेशानी
रायबरेली में सोमवार व मंगलवार को आए तेज आंधी-तूफान ने जगतपुर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। जगतपुर विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत 100 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। कई स्थानों पर विद्युत पोल टूट गए हैं, जबकि पेड़ गिरने से तार क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 33 केवी लाइन का झकरासी में महुआ का पेड़ गिरने से तार कारण पूरे उपकेंद्र की आपूर्ति प्रभावित हुई है।
बिजली गुल होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट सहित अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं किसानों ने बताया कि बिजली न मिलने से धान की नर्सरी और अन्य फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, जिससे फसलें सूखने की आशंका पैदा हो गई है।
उपभोक्ता राम सजीवन, कृष्ण कुमार, अशोक कुमार, अमन कुमार और रमेश कुमार ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारी समस्या के समाधान के लिए गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। उनका कहना है कि विभागीय अधिकारियों के फोन बंद हैं और शिकायतों का कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग पोल उपलब्ध न होने का हवाला देकर जिम्मेदारी से बच रहा है।
उपखंड अधिकारी विशाल सिंह कुशवाहा ने बताया कि आंधी-तूफान के कारण कई स्थानों पर पोल टूट गए हैं और लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। आवश्यक सामग्री उपलब्ध होते ही मरम्मत कार्य तेज कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। विभाग की टीमें लगातार क्षति का आकलन और सुधार कार्य में जुटी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।