सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Sacrifice will be performed at 261 places on Bakrid, 63 areas on high alert

Barabanki News: बकरीद पर 261 जगहाें पर कुर्बानी, 63 इलाके हाई अलर्ट पर

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 28 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Sacrifice will be performed at 261 places on Bakrid, 63 areas on high alert
विज्ञापन
बाराबंकी। बकरीद पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हाई अलर्ट मोड पर है। प्रशासन ने जिले के 63 स्थानों को संवेदनशील और अति संवेदनशील घोषित करते हुए पुलिस, पीएसी, ड्रोन कैमरों और साइबर सेल को सक्रिय कर दिया है। बृहस्पतिवार को सुबह 6:15 बजे से आट बजे तक 256 ईदगाहों में नमाज अदा की जाएगी, जबकि 261 स्थानों पर कुर्बानी होगी।

त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बुधवार शाम डीएम ईशान प्रताप सिंह और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। पीरबटावन नई बस्ती से शुरू हुआ मार्च घंटाघर, धनोखर चौराहा, बेगमगंज समेत कई प्रमुख इलाकों से गुजरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की। प्रशासन के अनुसार इस बार सुरक्षा व्यवस्था में ड्रोन कैमरों का विशेष इस्तेमाल किया जाएगा। संवेदनशील इलाकों में आसमान से निगरानी होगी। जिले में सबसे अधिक कुर्बानी स्थल जैदपुर नगर और देवा क्षेत्र में चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

जैदपुर, सिद्धौर, कोठी, हैदरगढ़, सुबेहा, असंद्रा, सतरिख, सफदरगंज, टिकैतनगर, कुर्सी, देवा, फतेहपुर, मसौली, रामनगर, दरियाबाद में सामूहिक नमाज होगी। इन स्थानों पर सशस्त्र जवान तैनात रहेंगे।
............................
आपत्तिजनक पोस्ट पर कड़ी कार्रवाई
बकरीद के पर्व पर सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए सर्विलांस और साइबर सेल को चौबीस घंटे सक्रिय कर दिया गया है। किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
- अर्पित विजयवर्गीय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed