Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Bloody Clash Between Two Factions in Moga Civil Hospital Parking; Bricks and Stones Hurled
{"_id":"6a17f1209ac8185c4406918c","slug":"video-bloody-clash-between-two-factions-in-moga-civil-hospital-parking-bricks-and-stones-hurled-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा सिविल अस्पताल की पार्किंग में दो गुटों में खूनी झड़प, ईंट-पत्थर चले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा सिविल अस्पताल की पार्किंग में दो गुटों में खूनी झड़प, ईंट-पत्थर चले
मोगा के सिविल अस्पताल की पार्किंग के पास वीरवार को दो गुटों के बीच खूनी झड़प हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए, जिससे पार्किंग में खड़ी एक डॉक्टर की गाड़ी और अन्य एक गाड़ी के शीशे भी टूट गए। इस घटना में दोनों पक्षों के करीब 8 से 9 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पूरा मामला मोगा के बुकनवाला रोड क्षेत्र का है, जहां वीरवार सुबह करीब 9 बजे एक पक्ष दूसरे पक्ष को गलत टिप्पणी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। सूचना मिलने पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवाया। बताया जा रहा है कि बाद में दोनों पक्ष मोगा सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां अस्पताल की पार्किंग के पास फिर से आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते विवाद खूनी झड़प में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर टीम और सिटी साउथ थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। झड़प में घायल हुए 8/9 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पहले पक्ष की घायल लक्ष्मी ने बताया कि उनके पड़ोसी अक्सर उन पर गलत टिप्पणियां करते थे। आज सुबह जब इस बात को लेकर बातचीत करने गए, तो उनके पति और पिता पर जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए मोगा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां आरोप है कि दूसरे पक्ष ने आकर उन पर फिर हमला कर दिया।
वहीं दूसरे पक्ष के घायल बेअंत सिंह ने बताया कि उनके पड़ोसी अक्सर गाली-गलौज करते हैं और घर की महिलाओं पर गलत टिप्पणियां करते हैं। इसी बात को लेकर आज विवाद हुआ। उनका आरोप है कि उन पर हमला किया गया और जब वे इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे, तब वहां भी आकर दोबारा हमला किया गया।
मोगा सिविल अस्पताल के डॉक्टर कुलदीप ने बताया कि मोगा सिविल अस्पताल के बाहर दो गुटों के बीच हुई लड़ाई में 8-9 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसने दो की गंभीर चोट है। पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।