{"_id":"69c1331e1f11d0abca01d514","slug":"video-video-daema-esaesapa-ka-aashavasana-para-kasana-ka-thharana-samapata-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: डीएम-एसएसपी के आश्वासन पर किसानों का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: डीएम-एसएसपी के आश्वासन पर किसानों का धरना समाप्त
किसान समस्याओं को लेकर 16 मार्च से तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन का चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया। तहसील दिवस में पहुंचे अधिकारियों ने किसान महापंचायत के प्रतिनिधियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।
महापंचायत में राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन छोटी समस्याओं का समाधान नहीं कर रहा, जिससे विवाद बढ़ रहे हैं। किसानों ने अवैध कब्जे, बंटवारा मामलों, पानी की टंकी, छुट्टा जानवरों और मजदूरों के उत्पीड़न जैसे मुद्दे उठाए।
नायब तहसीलदार के माध्यम से वार्ता के बाद पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीएम-एसएसपी से मुलाकात की। आश्वासन मिलने पर भाकियू नेताओं ने धरना समाप्त कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।