{"_id":"69dceec9ceb2648790092eaf","slug":"video-video-nara-shakata-vathana-athhanayama-mahal-sashakatakaranae-ka-thasha-ma-aitahasaka-kathama-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम
भारतीय जनता पार्टी ने सिविल लाइंस स्थित सर्किट हाउस सभागार में पत्रकार वार्ता आयोजित की, जिसमें प्रबुद्ध वर्ग की महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर अपने विचार रखे। महिला महाविद्यालय गोसाईगंज की प्राचार्या डॉ. अंजू पाण्डेय ने कहा कि संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण सुनिश्चित करने वाला यह संवैधानिक संशोधन देश की लोकतांत्रिक यात्रा में मील का पत्थर है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए चल रही योजनाओं उज्ज्वला, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं को भागीदार से निर्णयकर्ता बनाएगा।
जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाकर देश के विकास में उनकी भागीदारी और मजबूत करेगा।
इससे पूर्व महिलाओं ने प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन को सुना। कार्यक्रम में शकुंतला त्रिपाठी, माधुरी तिवारी, डॉ. शशि मिश्र सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।