{"_id":"6aa91d49240099c268033355","slug":"video-video-rama-mathara-ka-nama-para-nafarata-falkara-satata-majabta-karana-ka-aarapa-ayathhaya-ma-naha-bra-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राम मंदिर के नाम पर नफरत फैलाकर सत्ता मजबूत करने का आरोप, अयोध्या में नेहा बोरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राम मंदिर के नाम पर नफरत फैलाकर सत्ता मजबूत करने का आरोप, अयोध्या में नेहा बोरा
आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और 23 दिन तक दिल्ली में भूख हड़ताल करने वाली नेहा बोरा अयोध्या पहुंचीं। प्रेस क्लब में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने अयोध्या के नाम पर नफरत का कारोबार चलाने का आरोप लगाया। कहा कि नब्बे के दशक में नफरत और हिंसा से अयोध्या सबसे ज्यादा चोटिल शहरों में रहा और नई पीढ़ी को भय के अभियान का हिस्सा बनाया गया।
आरोप लगाया कि राम मंदिर के नाम पर नफरत फैलाई गई और आम लोगों के घर-दुकानें उजाड़ी गईं। मंदिरों के चढ़ावे के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाया। बुलडोजर कार्रवाई को गरीब-दलित परिवारों की बेबसी का प्रतीक बताया। हाथरस और उन्नाव की घटनाओं का उल्लेख कर महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि युवाओं को हिंसा नहीं, शिक्षक, प्रोफेसर, डॉक्टर और इंजीनियर बनने का रोजगार चाहिए। प्राथमिक शिक्षकों की आखिरी भर्ती 2018 में होने का दावा करते हुए रोजगार की मांग उठाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।